***
साधना,सपने, इरादे, मुरादें
सबका आधार है विशेष समय।
समय अपनी धुरी पर सतत गतिमान है।
समय बदलता है, स्थिति बदलती है
दृष्टि बदलती है, दृश्य बदलते हैं।
नज़र बदलती है, नज़ारे बदलते हैं
हालात बदले हैं,भाव बदल जाते हैं।
सोच बदलती है, समाज बदलता है
गांव बदलते,शहर बदल जाते हैं।
राष्ट्र बदले, विश्व बदलता है
वास्तव में समय ही बदलता है।
बेला विरदी।
