अनुष्का शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली के साथ उनके ‘विक्ट्री डांस’ की खूब चर्चा हुई थी, लेकिन अब वह अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर होम्योपैथिक डॉक्टर राजन शंकरन और उद्यमी नमिता थापर का एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि होम्योपैथी ने उनकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाई है और डॉ. राजन शंकरन उनके स्वास्थ्य संबंधी सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने अनुष्का के अनुभव का सम्मान करते हुए उनका समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने होम्योपैथी को बढ़ावा देने पर सवाल उठाए। एक नेटिजन ने लिखा, ‘अनुष्का शर्मा जैसी पढ़ी-लिखी महिला से यह बिल्कुल उम्मीद से परे है। यकीन नहीं हो रहा।’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘अनुष्का, आपको ६० मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और आप अपनी स्टोरी पर होम्योपैथी को प्रमोट करती हैं? मैंने कई लोगों को देखा है जिन्होंने सही दवा लेने से मना कर दिया और विश्वास के नाम पर इन चीजों का इस्तेमाल करके मर गए और आप उसे प्रमोट करती हैं?
