मुख्यपृष्ठसमाचारबच्चों की पढ़ाई हुई महंगी

बच्चों की पढ़ाई हुई महंगी

जेदवी / मुंबई

-स्कूल बस फीस में

-१५% की बढ़ोतरी

-सरकार पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा

मुंबई में बेलगाम महंगाई का असर अब बच्चों की शिक्षा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले ही स्कूल बस शुल्क में १५ प्रतिशत तक बढ़ोतरी ने लाखों अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और परिवहन लागत के नाम पर की गई इस वृद्धि ने मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। अभिभावकों का कहना है कि महंगाई रोकने में सरकार की नाकामी का खामियाजा अब बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन (सबोआ) ने जून से बढ़ी हुई फीस लागू कर दी है। ऑपरेटरों का कहना है कि ईंधन, वाहन रखरखाव, चालकों के वेतन और अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण यह पैâसला लेना पड़ा। उनका दावा है कि उन्होंने कई बार सरकार से राहत और सहायता की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दूसरी ओर, अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले से ही स्कूल फीस, किताबों और अन्य शैक्षणिक खर्चों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। अब बस शुल्क में अचानक १५ प्रतिशत की वृद्धि ने परिवारों की आर्थिक स्थिति को और कठिन बना दिया है।

अन्य समाचार