मुख्यपृष्ठनए समाचारचुनाव में ‘खरीद-फरोख्त’ के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष लाएगा विशेष विधेयक......

चुनाव में ‘खरीद-फरोख्त’ के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष लाएगा विशेष विधेयक… सुप्रिया सुले ने दिया संकेत

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन हुए नाटकीय घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। महाविकास आघाड़ी के कई उम्मीदवारों द्वारा अचानक नाम वापस लेने से सत्तारूढ़ महायुति को बड़ा फायदा मिला, जिसके बाद विपक्ष ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया कि विधान परिषद चुनाव में बड़े पैमाने पर हॉर्स ट्रेडिंग यानी (खरीद-फरोख्त) हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल और राजनीतिक सौदेबाजी से बचाने के लिए विपक्ष लोकसभा में एक विशेष विधेयक लाएगा, ताकि चुनावों में होने वाली कथित खरीद-फरोख्त पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अन्य समाचार