मुख्यपृष्ठनए समाचारविश्व पर्यावरण दिवस समारोह पर निकाली गई जागरूकता रैली

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह पर निकाली गई जागरूकता रैली

सामना संवाददाता / भायंदर

“अधिक से अधिक वृक्ष लगाना ही हरित एवं स्वस्थ भविष्य की कुंजी है”, सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल, भाईंदर के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। विद्यार्थियों ने “पर्यावरण बचाओ” तथा “स्वच्छ भाईंदर, हरित भाईंदर” का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर आस-पास की सोसायटियों एवं स्थानीय नागरिकों को पौधों का वितरण किया गया तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा विद्यालय उद्यान की सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।
हम सभी मिलकर चेयरमैन के हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल भविष्य के सपने को साकार करें तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।

अन्य समाचार