सोम प्रकाश
कबुनी, एक क्रांतिकारी एआई-संचालित वैश्विक स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, का आधिकारिक शुभारंभ मुंबई में आयोजित उसके पहले प्लेटाइम 2026 कार्यक्रम के दौरान किया गया। इसके साथ ही कबुनी ने सभी स्तरों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुलभ और विश्वस्तरीय कोचिंग के एक नए युग की शुरुआत की है। खेल, प्रौद्योगिकी और नवाचार के संगम पर स्थापित कबुनी ने प्रशिक्षण के लिए दुनिया में पहली बार अपनाया गया एक अनूठा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। उन्नत एआई तकनीक की सहायता से यह खिलाड़ियों को रियल-टाइम और व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे हर स्तर के खिलाड़ी कहीं भी और कभी भी अपने खेल में सुधार कर सकते हैं। वैश्विक लॉन्च के साथ कबुनी ने अपने सुपर कोचों की भी घोषणा की है, जिनमें दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। ये महान खिलाड़ी इंटरैक्टिव चुनौतियों और युवा टूर्नामेंटों के माध्यम से अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करने और उनका मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस प्लेटफॉर्म के केंद्र में एक सरल, लेकिन शक्तिशाली उद्देश्य है हर खिलाड़ी की जेब में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट कोच पहुंचाना। कबुनी उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग को लोकतांत्रिक बनाकर दुनिया भर के खिलाड़ियों के सीखने और विकास के तरीके में बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है। माता-पिता द्वारा विकसित यह प्लेटफॉर्म आधुनिक परिवारों के सामने मौजूद चुनौतियों और बढ़ते स्क्रीन टाइम के प्रभाव को समझता है। कबुनी का उद्देश्य लोगों को अधिक खेलने और कम स्क्रॉल करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि निष्क्रिय स्क्रीन टाइम को सक्रिय, सहभागितापूर्ण और कौशल-विकासकारी अनुभवों में बदला जा सके। कबुनी के संस्थापक निमेश पटेल ने खेलों के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से प्रेरित होकर इस प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है, ताकि युवा दोबारा खेलों से जुड़ सकें और अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकें। यह प्लेटफॉर्म अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने के साथ-साथ माता-पिता, शिक्षकों और कोचों को अधिक सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायता करता है। कबुनी का स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म कबुनी प्लेओएस रियल-टाइम में खेल का विश्लेषण करता है और टाइमिंग, बैलेंस, एलाइनमेंट, फुटवर्क तथा सीक्वेंसिंग जैसे पहलुओं का मूल्यांकन करके तुरंत उपयोगी फीडबैक प्रदान करता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के प्रदर्शन डेटा से संचालित यह तकनीक खिलाड़ियों को ऐसे विश्लेषण उपलब्ध कराती है, जो अब तक केवल एलीट क्रिकेट अकादमियों में ही उपलब्ध थे, और हर प्रशिक्षण सत्र को उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग के अनुभव में बदल देती है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे उत्साही क्रिकेट समुदायों में से एक भारत को कबुनी के पहले लॉन्च मार्केट के रूप में चुना गया है। यह बाजार तकनीक को बड़े पैमाने पर पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा। भारत में प्रारंभिक परीक्षणों और प्रमुख शासकीय संस्थाओं के साथ साझेदारी के बाद इस प्लेटफॉर्म को इस वर्ष के अंत तक वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। कबुनी के संस्थापक निमेश पटेल ने कहा,
“भारत में कई युवा क्रिकेटरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग, प्रतिस्पर्धात्मक अवसरों और निरंतर विकास तक पहुंच सबसे बड़ी चुनौती है। कबुनी इसी स्थिति को बदलने के लिए बनाया गया है। एआई-संचालित कोचिंग और नई युवा प्रतियोगिताओं को एक साथ लाकर हम ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं, जहां हर युवा खिलाड़ी-चाहे वह कहीं भी रहता हो और उसकी पृष्ठभूमि कैसी भी हो – प्रशिक्षण प्राप्त कर सके, स्वयं को बेहतर बना सके और अपनी प्रतिभा साबित कर सके।” एलीट स्तर की कोचिंग को किफायती और व्यापक रूप से उपलब्ध बनाकर कबुनी हर पृष्ठभूमि और क्षमता वाले खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म कोचों की भूमिका को कम नहीं करता, बल्कि उसे और अधिक मजबूत बनाता है।
