मुख्यपृष्ठग्लैमरवायरल चैट्स से मचा बवाल

वायरल चैट्स से मचा बवाल

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके किरदार अचियम्मा को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों का मानना है कि फिल्म में जाह्नवी को सिर्फ ग्लैमर के लिए इस्तेमाल किया गया है, जबकि उनके लुक और कॉस्ट्यूम पर भी बहस छिड़ी हुई है। इसी विवाद के बीच एक पैâन पेज पर कुछ कथित चैट स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि जाह्नवी अपनी प्रस्तुति और कुछ शूटिंग एंगल्स को लेकर असहज थीं। स्क्रीनशॉट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने कुछ क्लोजअप शॉट्स पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, इन संदेशों की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही जाह्नवी कपूर या फिल्म की टीम की ओर से इस मामले पर कोई बयान सामने आया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, इसका खुलासा होने का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य समाचार