अमिताभ श्रीवास्तव
फुटबॉल विश्वकप के शुरू होने में जहां बहुत कम समय रह गया है वहीं ब्राजील की टीम का दस नंबरी चोटग्रस्त होकर टीम से बाहर है। यह ब्राजील के लिए किसी आघात से कम नहीं है। जी हां, दस नंबरी और दुनिया का फुटबॉल जादूगर नेमार न्यू जर्सी में रुक गए हैं, जबकि ब्राजील की बाकी टीम क्लेवलैंड के लिए निकल गई, जहां मिस्टर के साथ उसे अपना आखिरी अभ्यास मैच खेलना है। नेमार, २७ मई को टेरेसोपोलिस में तैयारी शिविर के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। कोच कार्लो एन्सेलोटी ने एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में पुष्टि की कि नेमार की आज एमआरआई होगी। ‘वह व्यक्तिगत रूप से शानदार काम कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह अगले सप्ताह टीम के साथ प्रशिक्षण ले सकेंगे,’ एन्सेलोटी ने कहा। जब चोट का पता चला था तब चिकित्सा टीम ने अनुमान लगाया था कि पूरी तरह ठीक होने में दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं। मगर आज एमआरआई के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। ब्राजील का टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच १३ जून को मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ है।
मरते-मरते बची जिम्नास्ट
ओलंपिक जिम्नास्टिक आइकन सिमोन बाइल्स मरते मरते बच गई। उसने खुद इंस्टा पर यह जानकारी दी कि वो जिस चोट के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी उसे लगा कि अब उसका बचना कठिन है। जी हां, साइमन ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में एक खतरनाक आपातकाल के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। २९ वर्षीय अमेरिकी एथलीट ने अपने अनुभव को ६ जून को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किया और कहा कि यह स्वास्थ्य संकट लगभग उनकी जान ले ही लेता। ओलंपियन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैं सामान्यत: ऐसी चीजें साझा नहीं करती क्योंकि मैं आज की दुनिया में अपनी निजता को महत्व देती हूं।’ बाइल्स ने अपनी कलाई का एक फोटो साझा किया, जिस पर कई अस्पताल के बैंडस थे और लिखा, ‘इस सप्ताह की शुरुआत में लगभग मरना मेरे बिंगो कार्ड पर नहीं था।’ उन्होंने बाद में घर से एक और तस्वीर भी साझा की जिसमें वह बिस्तर पर आराम करती हुर्इं और उनके कुत्ते पास में हैं। साइमन ने कहा कि अपने मौत के करीब के अनुभव को बाद में कभी साझा करूंगी।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
