मुख्यपृष्ठनए समाचारचूल्हा रोए, जनता त्रस्त, सरकार मस्त-साहनी

चूल्हा रोए, जनता त्रस्त, सरकार मस्त-साहनी

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में रु.२९ की बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करते हुए इसे महंगाई से जूझ रही जनता पर एक और प्रहार बताया। साहनी ने कहा कि इस वृद्धि से गृहिणियों, मध्यमवर्गीय परिवारों और निम्न आय वर्ग के लोगों का घरेलू बजट और प्रभावित होगा। पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जबकि व्यावसायिक सिलेंडरों के दाम भी कई बार बढ़ाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों ने गृहिणियों, मध्यमवर्ग और छोटे व्यापारियों का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार पर निशाना साधते हुए साहनी ने कहा, ‘चूल्हा रो रहा है, जनता परेशान है और सरकार बेखबर बनी हुई है।’ उन्होंने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

अन्य समाचार