मुख्यपृष्ठनए समाचारगोरेगांव के बाद अब वरली में सनसनी...मुंबई में ड्रग्स, डीजे और डेथ...

गोरेगांव के बाद अब वरली में सनसनी…मुंबई में ड्रग्स, डीजे और डेथ का ट्रैप!

-नशे के चलते एक और युवक की मौत

-हाई-प्रोफाइल पार्टियों पर फिर उठे सवाल

सुनील ओसवाल / मुंबई

मुंबई की मायानगरी की हाई-प्रोफाइल पार्टियों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गोरेगांव के चर्चित मामले के बाद अब वरली से सामने आई घटना ने शहर को झकझोर दिया है। कथित तौर पर ड्रग्स और तेज संगीत वाली पार्टी के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती बेहोश अवस्था में मिली। शुरुआती जानकारी ने नशे के खतरनाक नेटवर्क, डीजे पार्टी कल्चर और युवाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर मुंबई में ड्रग्स, डीजे और डेथ के इस ट्रैप पर लगाम कब लगेगी?
बता दें कि गोरेगांव में सामने आए चर्चित ड्रग्स प्रकरण की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब वरली स्थित देश के प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल क्लबों में शुमार एनएससीआई क्लब में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुई एक युवक की रहस्यमय मौत ने सनसनी पैâला दी है। इतना ही नहीं, एक अन्य युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे मामले में ड्रग्स कनेक्शन की आशंका ने पुलिस और जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
मौत के पीछे क्या है `डार्क सीक्रेट’?
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक स्वस्थ युवक की अचानक मौत वैâसे हो गई? पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर ड्रग्स सेवन या किसी प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल की संभावना को गंभीरता से देखा जा रहा है।
मुंबई की रातें कितनी सुरक्षित?
शनिवार देर रात क्लब में हजारों युवाओं की मौजूदगी में संगीत कार्यक्रम पूरे शबाब पर था। तेज संगीत, चमकती रोशनी और उत्साह के माहौल के बीच अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कुछ ही मिनटों में बेसुध होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई चर्चित ड्रग्स मामलों ने मनोरंजन जगत, क्लब संस्कृति और निजी आयोजनों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब एनएससीआई जैसे प्रतिष्ठित क्लब का नाम सामने आने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
सामाजिक संगठनों और नागरिकों का कहना है कि यदि जांच में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा होता है तो यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि युवाओं के जीवन से खिलवाड़ का गंभीर मामला होगा। फिलहाल पूरे मामले की असली तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा जांच और फॉरेंसिक विश्लेषण के बाद ही सामने आएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना वैज्ञानिक रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। लेकिन एक युवक की मौत और दूसरे की गंभीर हालत ने मुंबई की हाई-प्रोफाइल नाइट लाइफ के पीछे छिपे संभावित खतरों को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है। गोरेगांव के बाद वरली, सवाल अब सिर्फ एक घटना का नहीं, बल्कि उस ड्रग्स नेटवर्क का है जो क्या धीरे-धीरे मुंबई की चमकदार रातों में अपनी जड़ें और गहरी कर रहा है?

अन्य समाचार