मुख्यपृष्ठनए समाचारपीएम के `सोना मत खरीदो' उपदेश की उड़ी धज्जियां...भाजपाई ही दिखा रहे...

पीएम के `सोना मत खरीदो’ उपदेश की उड़ी धज्जियां…भाजपाई ही दिखा रहे ठेंगा

-५ करोड़ रुपए गोल्ड स्मगलिंग में बीजेपी नेता अरेस्ट!

-देशद्रोही सोना खरीद-फरोख्त का चला रहा था धंधा

सामना संवाददाता / मुंबई

एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से `सोना कम खरीदो, देश का पैसा बचाओ’ अपील कर रहे हैं दूसरी तरफ बीजेपी के अपने कार्यकर्ता ही पीएम मोदी के उपदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मोदी के आह्वान को ठेंगा दिखाते हुए बीजेपी नेता देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए जमकर गोल्ड स्मगलिंग कर रहे हैं। एयरपोर्ट से ५ करोड़ रुपए की सोना तस्करी करते पकड़े जाने के बाद पूरे देश में हलचल मच गई है। शनिवार भोर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में बीजेपी वर्कर्स यूनियन के सेक्रेट्री अजीत आचरेकर और ५ अन्य लोगों को ५ करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता करोड़ों के गोल्ड खरीद-फरोख्त धंधे को चला रहा था। इस तरह की खबर सामने आते ही देश के नागरिकों में गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है मोदी जनता को टीवी पर ज्ञान देते है कि `सोना खरीदना देशद्रोह है, डॉलर मजबूत होगा। और उन्हीं पार्टी के नेता एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करते पकड़े जा रहे हैं। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में मानो जलजला आ गया है।
पार्टी ने दी थी अहम जानकारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया मुख्य संदिग्ध अजीत आचरेकर है, जो बीजेपी वर्कर्स यूनियन का सेक्रेटरी है। वह कुछ महीने पहले बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में सबके सामने बीजेपी में शामिल हुआ था। यह भी दावा किया जा रहा है कि पार्टी ने उसे वर्कर्स यूनियन में एक अहम जिम्मेदारी दी है।

अन्य समाचार