मुख्यपृष्ठस्तंभरोगों से घिरीं सुंदरियां

रोगों से घिरीं सुंदरियां

-सीमा श्रीवास्तव

खबर है कि जेनिफर विंगेट इन दिनों सिंगापुर के रहने वाले बिजनेसमैन विलियम को डेट कर रही हैं

रोगों से घिरीं सुंदरियां
इस बात को मान लीजिए कि शरीर है तो रोग हैं। अब आप चाहे कितने बड़े स्टार क्यों न बन जाएं, शरीर के रोग आपको कहीं का नहीं छोड़ते। अब देखिए न सुनहरे परदे से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऐसी सुंदरियां भी रोगों से ग्रस्त हैं, जिनके पास आज सबकुछ है, मगर नहीं है तो रोगों से निजात का उपाय। ‘स्टार वॉर्स’ अभिनेत्री डेजी रिडली ने खुलासा किया कि उन्हें ग्रेव्स डिजीज है। यह दुर्लभ बीमारी एक ऑटोइम्यून रोग है जो असामान्य थायरॉयड कार्य का परिणाम देती है और यह वजन में कमी, थकान, और कंपन का कारण बन सकती है। यह सबसे अधिक महिलाओं और ३० वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सामान्य है। मांडी मूर ने खुलासा किया कि एक दुर्लभ रक्त विकार ने उन्हें अपने दूसरे बच्चे को जन्म देते समय एपिडूरल लेने से रोक दिया। सिया नामक एक मशहूर गायिका ग्रेव्स रोग और एहलर्स-डैनलॉस सिंड्रोम दोनों से पीड़ित हैं, जो संयोजी ऊतक विकारों का एक समूह है जो त्वचा को प्रभावित करता है। सेलेना गोमेज गायिका और अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली हैं, जिन्हें ल्यूपस की बीमारी है। सारा हाइलैंड ‘मॉडर्न फैमिली’ की अभिनेत्री किडनी डिस्प्लासिया से पीड़ित हैं। ऐसी और भी हीरोइने हैं जो आज गंभीर बीमारियों से लड़ रही हैं। तो याद रखिए सेहत अच्छी होगी तो जिंदगी भी अच्छी होगी। इसलिए ध्यान रखिए।
वो दूसरी शादी के लिए तलाश रही जगह
कभी चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में चर्चित रही थी आज ४१ साल की है और अपनी दूसरी शादी के लिए वेन्यू तलाश रही है। जी हां, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। ‘बेहद’, ‘बेपनाह’, ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस जल्द दी शादी करने जा रही हैं। इंडस्ट्री में चर्चाएं हैं कि इस साल के अंत तक जेनिफर शादी कर सकती हैं। चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली जेनिफर इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे पॉपुलर सीरियल में उन्होंने श्वेता तिवारी की बेटी का रोल अदा किया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने ‘दिल मिल गए’, ‘बेहद’, ‘बेपनाह’, ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे शोज में काम किया। करण सिंह ग्रोवर से तलाक के १२ साल बाद एक्ट्रेस दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। खबर है कि जेनिफर विंगेट इन दिनों सिंगापुर के रहने वाले बिजनेसमैन विलियम को डेट कर रही हैं। कपल बीते काफी समय से एक-दूसरे के साथ अच्छे खुशहाल रिश्ते में है। जेनिफर विंगेट और विलियम दोनों ही क्रिश्चियन हैं और कपल क्रिश्चियन तरीके से शादी के बंधन में बंधेगा। कपल अपनी शादी के लिए वेन्यू की तलाश में है। दोनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वो इस साल सितंबर-अक्टूबर या दिसंबर-जनवरी तक शादी कर सकते हैं।

अन्य समाचार