मुख्यपृष्ठनए समाचारकाशी में चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल के तहत वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों...

काशी में चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल के तहत वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों को दिखाई गई एनिमेशन फिल्म रामा अवतार व नरसिंहा

उमेश गुप्ता / वाराणसी

सामने घाट शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित स्वामीनारायण नन्द तीर्थ वेदविद्यालय मेँ वेद पाठी बटुकों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार भारती एवं स्वामीनाराणा तीर्थ वेद विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को एनीमेशन की हुई धार्मिक फिल्में दिखाई गईं। बबलगम इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल के तहत छात्रों को एनिमेशन फिल्म रामा अवतार, नरसिंहा, बाल गणेश आदि फिल्में दिखाई गईं। छात्र फिल्म देखकर काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि वेद पाठी बटुकों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन भी जरूरी हैं। इससे छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास होगा। वहीं विद्यालय के प्राचार्य पंडित जयंत पति त्रिपाठी ने कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन के साथ-साथ उनके चौमुखी विकास के लिए हर तरह के आयोजन खेलकूद के साथ-साथ इस तरह के आयोजन भी होते रहते हैं, जिससे इनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर बबलगम इंटरनेशनल चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल के मोहित खन्ना, रोहित शर्मा, हरिओम सिंह आदि उपस्थित उपस्थित थे। चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल में आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक वरूणेश चंद दीक्षित ने किया।

अन्य समाचार