मुख्यपृष्ठनए समाचारफांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

राजेश सरकार / प्रयागराज

शहर से लगायत यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक युवक का शव फांसी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांशीराम आवास योजना कॉलोनी निवासी विशाल यादव (32) पुत्र स्वर्गीय अशोक पाल मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक को शराब पीने की लत थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अन्य समाचार