मुख्यपृष्ठसमाचारअमेरिका-ईरान तनाव चरम पर होर्मुज को लेकर... दुनिया की चिंता बढ़ी!

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर होर्मुज को लेकर… दुनिया की चिंता बढ़ी!

एजेंसी / नई दिल्ली

-ईरान की चेतावनी से मची खलबली

-ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग को बंद करने की चेतावनी दी है। यह रास्ता वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए तनाव बढ़ते ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया।

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव ने एक बार फिर पश्चिम एशिया को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है। १० और ११ जून को दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमलों की खबरों के बाद पूरी दुनिया की निगाहें तेहरान, वॉशिंगटन और होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिक गई हैं।
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरानी एजेंसियों ने कई ठिकानों पर मिसाइल हमले की बात कही है, जबकि अमेरिका की ओर से नुकसान को लेकर सीमित और सतर्क प्रतिक्रिया दी गई है। इसी बीच अमेरिकी रक्षा नेतृत्व ने साफ संकेत दिया है कि यदि ईरान अमेरिकी शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार नहीं होता, तो आगे की सैन्य कार्रवाई भी संभव है। सबसे बड़ी चिंता होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग को बंद करने की चेतावनी दी है। यह रास्ता वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए तनाव बढ़ते ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। हालांकि, अमेरिका ने ईरान के उन दावों को नकारा है, जिनमें अमेरिकी युद्धपोतों या जहाजों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
तेल, व्यापार और बाजार पर संकट
फिलहाल, स्थिति अत्यंत संवेदनशील है। ईरान इसे अमेरिकी आक्रामकता का जवाब बता रहा है, जबकि अमेरिका इसे दबाव की रणनीति और सुरक्षा कार्रवाई के रूप में पेश कर रहा है। यदि सैन्य टकराव आगे बढ़ता है तो इसका सीधा असर तेल की कीमतों, समुद्री व्यापार, वैश्विक बाजारों और भारत जैसे ऊर्जा-आयातक देशों पर पड़ सकता है।
यूएस को ईरान की धमकी, `नरक बना देंगे’
ईरान ने अमेरिका को दो टूक लफ्जों में कह दिया है कि अगर अमेरिका ने होर्मुज पर कोई भी एक्शन लिया तो वो मिडिल ईस्ट को अमेरिका के लिए नरक बना देगा। ईरान ये सिर्फ कह नहीं रहा है, बल्कि अमेरिका के हमलों के तुरंत बाद उसके पलटवार ने दिखा दिया कि वहां आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में आईआरजीसी पूरी तरह एक्टिव है।
तीसरे विश्वयुद्ध की आहट!
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। ऐसे में ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है। एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, `अमेरिका ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा। मध्य पूर्व में बढ़ता सैन्य तनाव, महाशक्तियों की खुली धमकियां और लगातार हो रहे हमले दुनिया की चिंता बढ़ा रहे हैं। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि किसी भी बड़ी चूक से क्षेत्रीय संघर्ष वैश्विक युद्ध का रूप ले सकता है। क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही है? यही सबसे बड़ा सवाल है।

अन्य समाचार