१९ साल के किशोर की चाकू घोंपकर हत्या
फिरोज खान / मुंबई
सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट इतनी महंगी पड़ी कि इस चक्कर में सड़क पर कत्ल हो गया। इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुए झगड़े में १९ साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसका बड़ा भाई भी घायल हो गया है। पोस्ट को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और फिर चाकूबाजी तक पहुंच गई। बहस के दौरान आरोपी ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से १९ साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झगड़े के दौरान लड़के का बड़ा भाई बीच-बचाव करने आया तो उसे भी चोटें आईं। उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान साहिल दिलीप पांचाल के रूप में हुई। वह ठाणे के तुलसीधाम का रहने वाला था। उसके घायल भाई की पहचान ओमकार दिलीप पांचाल के तौर पर हुई है।
सोशल मीडिया पोस्ट के
झगड़े में तीन गिरफ्तार!
इंस्टाग्राम के नकली अकाउंट से करता था कमेंट
सोशल मीडिया के पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुए झगड़े में एक लड़के का मर्डर हो गया। पुलिस ने मर्डर के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र २३, १९ और २० है। आरोपियों में से एक ने ‘कोमल’ नाम से एक नकली इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, ताकि मरने वाले की गर्लप्रâेंड के पेज पर हर बार स्टोरी और तस्वीरें पोस्ट करने पर आपत्तिजनक जवाब पोस्ट कर सके।
गर्लप्रâेंड ने इस बारे में साहिल को बताया कि उसे कोमल नाम के अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट आ रहे हैं। पता करने पर मालूम हुआ कि आरोपियों ने एक फेक अकाउंट बनाया है। साहिल ने मुख्य आरोपी को बुधवार दोपहर करीब ३:३० बजे ठाणे पश्चिम स्थित चितलसर में तत्वज्ञान विद्यापीठ के पास इस मामले पर बात करने के लिए बुलाया। बातचीत गरमागरम बहस में बदल गई और उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाला और साहिल की छाती पर कई वार किए। साहिल के छोटे भाई ओमकार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर अपने साथियों के साथ तुरंत मौके से भाग गया। बाद में चितलसर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
