मुख्यपृष्ठसमाचारअब वडाला से बांद्रा तक दौड़ेगी भूमिगत मेट्रो-११

अब वडाला से बांद्रा तक दौड़ेगी भूमिगत मेट्रो-११

जेदवी / मुंबई

-दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो को मिली मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की दूसरी भूमिगत मेट्रो परियोजना मेट्रो-११ के वडाला से बांद्रा टर्मिनस तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। सरकार इसे शहर की कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण बता रही है, लेकिन इस विस्तार के साथ परियोजना की लागत बढ़कर करीब २३,४८७ करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जिससे एक बार फिर बड़े बुनियादी ढांचा प्रकल्पों की बढ़ती लागत पर सवाल उठने लगे हैं। पहले यह मेट्रो लाइन वडाला से सीएसएमटी तक १७.५ किलोमीटर लंबी प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसमें ६.९ किलोमीटर का नया भूमिगत हिस्सा जोड़ दिया गया है। इसके तहत चूनाभट्टी, सायन, सेंट्रल धारावी, बांद्रा और बांद्रा टर्मिनस समेत पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे। पूरी लाइन अब लगभग २३.४ किलोमीटर लंबी होगी और कुल १९ स्टेशन होंगे। सरकार का दावा है कि वडाला से बांद्रा का सफर मात्र २० मिनट में पूरा होगा, लेकिन मुंबईकरों को इस सुविधा के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल केवल यूटिलिटी स्वैâनिंग और मैपिंग का काम शुरू हुआ है, जबकि वास्तविक निर्माण कार्य २०२७ तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। धारावी पुनर्विकास परियोजना से जुड़े इस विस्तार को शहर के बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में पेश किया जा रहा है। हालांकि, करोड़ों रुपए की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने में कितना समय लगेगा और बढ़ते खर्च का अंतिम बोझ किस पर पड़ेगा, यह सवाल अब भी अनुत्तरित है। जापान की जेआईसीए से वित्तीय सहायता मिलने के बावजूद परियोजना की बढ़ती लागत और लंबी समयसीमा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अन्य समाचार