मुख्यपृष्ठखेलविपरज की गलती पड़ी भारी

विपरज की गलती पड़ी भारी

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन सूर्यांश शेड्गे और विपरज निगम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को २६५ रनों तक पहुंचाया। हालांकि, इस साझेदारी के दौरान एक गलती ने भारत को नुकसान पहुंचाया। विपरज निगम ने पिच के बीच में दो बार दौड़ लगाई, जिसके चलते टीम इंडिया पर १० रनों की पेनल्टी लग गई। पहली बार उन्होंने यह गलती ३५वें ओवर में की, जब अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी थी। इसके बावजूद ३७वें ओवर में उन्होंने दोबारा डेंजर एरिया में रनिंग की, जिसके बाद अंपायर ने नियमों के अनुसार भारत पर १० रन का जुर्माना लगाया। क्रिकेट नियमों के मुताबिक, पिच के बीच के डेंजर एरिया में दौड़ने से पिच को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए वहां दौड़ना प्रतिबंधित है। इस वजह से श्रीलंका ए की पारी १० रनों की बढ़त के साथ शुरू हुई, जिससे मैच पर असर पड़ा।

अन्य समाचार