अमिताभ श्रीवास्तव
-फीफा विश्व कप २०२६ के अपने पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन से पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुखी हैं।
-इवाना नॉल की जैसे ही स्टेडियम में एंट्री हुई, फैंस की निगाहें उन्हीं पर थम सी गईं।
क्या पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो फ्लॉप हो गए हैं? पहले मैच को देखकर तो यही कहा जाएगा कि रोनाल्डो फ्लॉप हैं। जी हां, फीफा विश्व कप २०२६ के अपने पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन से पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुखी हैं। एक तरफ जहां दुनिया के स्टार खिलाड़ियों ने विश्व कप फुटबॉल के अपने पहले मैच में शानदार खेल का नजारा पेश किया तो वहीं छठी बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे रोनाल्डो पूरी तरह से फ्लॉप रहे। कांगो के खिलाफ मैच के बाद रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को १-१ से ड्रॉ खेलने की उम्मीद नहीं थी। इस विश्व कप में लियोनेल मेस्सी, किलियन एमबाप्पे और एर्लिंग हालैंड ने अपने-अपने शुरुआती मैचों में गोल करके अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन रोनाल्डो गोल करने में नाकाम रहे। रोनाल्डो ने मैच के बाद पत्रकारों से बात नहीं की, लेकिन उन्होंने एक्स पर मैच के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘यह वैसी शुरुआत नहीं थी जैसी हम चाहते थे, लेकिन अभी खेल खत्म नहीं हुआ है. हिम्मत रखो और अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करो।’
स्टेडियम में वो कौन थी?
फुटबॉल विश्व कप हो और स्टेडियम से तरह-तरह के फैंस की तस्वीरें ना आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। अब देखिए न पिछले दिनों जब फीफा विश्व कप २०२६ में क्रोएशिया की शुरुआत निराशाजनक रही और टीम अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ४-२ से हार गई, इसके बावजूद क्रोएशिया एक खास वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद मॉडल और डीजे इवाना नॉल ने अपनी बोल्ड लुक से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। टीम की एक सुपर हॉट फैन ने पूरे स्टेडियम को अपनी मौजूदगी से गुलजार कर दिया। सुपरमॉडल और डीजे इवाना नॉल क्रोएशिया की सबसे बड़ी फुटबॉल फैन मानी जाती हैं। इवाना नॉल ने क्रोएशिया और इंग्लैंड के मैच से पहले अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। पिछले फीफा विश्व कप में भी इवाना अपनी खूबसूरत तस्वीरों से इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई थीं। इवाना नॉल ट्रांसपेरेंट टॉप पहनकर स्टेडियम पहुंची थीं। इवाना नॉल की जैसे ही स्टेडियम में एंट्री हुई, फैंस की निगाहें उन्हीं पर थम सी गईं। कैमरामैन भी बड़ी स्क्रीन पर बार-बार इवाना को दिखा रहे थे, जिससे खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर ‘नॉल डॉल’ के नाम से मशहूर इस इन्फ्लुएंसर और मॉडल का टॉप क्रोएशिया की थीम पर आधारित था, जिस पर लाल और सफेद रंग का चेकर प्रिंट था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी इस आकर्षक ड्रेस की एक तस्वीर पोस्ट की और वैâप्शन में लिखा, ‘क्रोएशिया लेट्स गोओओ।’
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
