-सीमा श्रीवास्तव
इस स्पाइडरमैन यानी
टॉम हॉलैंड ने आखिरकार यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने और उनकी लॉन्ग-टाइम पार्टनर जेंडया ने ऑफिशियली शादी कर ली है।
सोशल मीडिया पर हजारों प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं।
कभी-कभी ऐसा होता है कि जब बात करने की आदत हो तो अपना राज भी उगल दिया जाता है। अब देखिए न उसने एक इंटरव्यू में अपनी शादी उगल दी जिसे लंबे समय तक छुपा कर रखा था। जी हां, हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है! इस स्पाइडरमैन यानी टॉम हॉलैंड ने आखिरकार यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने और उनकी लॉन्ग-टाइम पार्टनर जेंडया ने ऑफिशियली शादी कर ली है। यह खुलासा तब हुआ जब टॉम ‘एस्क्वायर’ मैगजीन को एक इंटरव्यू दे रहे थे। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान चर्चा हो रही थी कि वैâसे कुछ समय पहले इटली के लेक कोमो में टॉम और जेंडया की नकली एआई वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। टॉम ने हंसते हुए बताया कि उनकी दादी ने उन तस्वीरों को सच मान लिया था और वह नाराज हो गईं कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। जब इंटरव्यूअर ने पूछा कि क्या उन्हें परिवार के बाकी लोगों को भी सफाई देनी पड़ी, तो टॉम ने दिल जीतने वाला जवाब दिया, ‘नहीं, क्योंकि वे सभी वहां (शादी में) मौजूद थे।’ जब टॉम से उनकी इस बेहद सीक्रेट शादी के बारे में और डिटेल्स मांगी गईं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा।’ यानी उन्होंने शादी की बात तो मान ली, लेकिन बाकी की बातें पूरी तरह सीक्रेट रखीं। वैसे, इससे पहले जेंडया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच भी मार्च में कह चुके थे, ‘शादी हो चुकी है। आप उसे मिस कर गए।’
खूबसूरत आवाज हुई मौन
वह जितनी खूबसूरत थी उतनी ही उसकी आवाज भी खूबसूरत थी। मगर अब वो मौन हो गई। कोई नहीं जानता था कि इतनी कम उम्र में वह आवाज अब किसीको सुनाई नहीं देगी। जी हां, हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री और वॉइस आर्टिस्ट डेविइघ चेज का ३५ वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर हजारों प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं। डेवी चेज अपनी हॉरर फिल्म ‘द रिंग’ से घर-घर मशहूर हुईं। आज भी एक्ट्रेस को ‘द रिंग’ के नाम से ही जाना जाता है। डेविइघ चेज पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह मेनिन्जाइटिस और गंभीर ब्लड इन्फेक्शन से पीड़ित थीं। संक्रमण बढ़ने के कारण उनके शरीर के कई अंग प्रभावित हुए, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
