मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिनैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान पहुंचे प्रभारी मंत्री खजान दास, आयोजक संस्था...

नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान पहुंचे प्रभारी मंत्री खजान दास, आयोजक संस्था की जमकर की तारीफ

सामना संवाददाता / नैनीताल

सूबे के समाज कल्याण एवं प्रभारी मंत्री खजान दास आज नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान पहुंचे, जहां स्थानीय विधायक सरिता आर्या और डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
गौरतलब है कि नैनीताल में बीते 4 जून से 100वीं अखिल भारतीय ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर की करीब चार दर्जन से अधिक टीमें प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री खजान दास नैनीताल पहुंचे और मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आयोजक संस्था डीएसए से खेल संबंधी जानकारी भी ली और पर्यटन नगरी में आयोजित हो रहे हॉकी टूर्नामेंट की जमकर सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मंत्री खजान दास ने कहा कि सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट ‘गुड्डू’, खीमराज देउपा, कमलेश दौड़ियाल, संतोष साह, शैलेन्द्र बर्गली और शैलेन्द्र बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार