मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसीएम के निजी सचिव का नैनीताल दौरा, डीएसए में चल रहे निर्माणाधीन...

सीएम के निजी सचिव का नैनीताल दौरा, डीएसए में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

सामना संवाददाता / नैनीताल 

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट आज नैनीताल पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक डीएसए मैदान में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस मौके पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी व हॉकी सचिव सी.एल. साह ने बिष्ट का स्वागत किया और ग्राउंड में चल रहे 100वें ऑल इंडिया ट्रेंड्स हॉकी कप टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीएम के निजी सचिव ने सराहना करते हुए कहा कि नगर की प्रसिद्ध संस्था डीएसए खेलों को बढ़ावा देने के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है, जो यहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि डीएसए ग्राउंड के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार भी पूरी निष्ठा के साथ विकास कार्य कर रही है, ताकि यह धरोहर संरक्षित रहे और यहां खेलों का आयोजन होता रहे।
निजी सचिव ने ग्राउंड में चल रहे हॉकी मैच का भी आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी, हॉकी सचिव सी.एल. साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, शैलेंद्र बर्गली, खजान डंगवाल व भारत सिंह मेहरा सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

अन्य समाचार