मुख्यपृष्ठस्तंभएडल्ट इंडस्ट्री में नशे का बढ़ता खतरा!

एडल्ट इंडस्ट्री में नशे का बढ़ता खतरा!

-कैमरे की चमक के पीछे ड्रग्स,
मानसिक दबाव और असुरक्षित जीवन
-कम उम्र में कई कलाकारों ने गंवाई जान

-स्वास्थ्य संबंधी अध्ययनों और कलाकारों के बयानों में नशे के सेवन, शारीरिक चोट, मानसिक बीमारी और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों का उल्लेख मिलता है।

चमकदार रोशनी, लाखों प्रशंसक और मोटी कमाई, एडल्ट मनोरंजन उद्योग बाहर से जितना आकर्षक दिखाई देता है, उसके भीतर की तस्वीर उतनी ही बेचैन करने वाली है। कम उम्र में कई कलाकारों की नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन और मानसिक स्वास्थ्य संकट के कारण हुई मौतों ने इस उद्योग की कार्य-संस्कृति, सहायता व्यवस्था और कलाकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
एडल्ट फिल्म कलाकार डकोटा स्काई की कहानी इस अंधेरी सच्चाई का एक दर्दनाक उदाहरण है। लॉरेन केय स्कॉट के नाम से जन्मी डकोटा ९ जून २०२१ को लॉस एंजेलिस के एक मनोरंजन वाहन में मृत मिली थीं। वह केवल २७ वर्ष की थीं। शुरुआत में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन बाद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘कई नशीले पदार्थों के तीव्र मिश्रित प्रभाव’ को मृत्यु का कारण बताया गया। उनकी मौत दुर्घटनावश मानी गई। डकोटा के निधन के बाद साथी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान जॉर्ज फ्लॉयड स्मारक के सामने खिंचवाई गई उनकी पुरानी विवादित तस्वीर भी दोबारा चर्चा में आई। हालांकि, उस विवाद और उनकी मौत के बीच कोई प्रमाणित संबंध नहीं मिला। डकोटा अकेली नहीं थीं। जनवरी २०२४ में चर्चित कलाकार जेस्सी जेन और उनके साथी ओक्लाहोमा स्थित घर में मृत मिले। जांच में कोकीन और फेंटानिल के दुर्घटनावश ओवरडोज को मौत का कारण बताया गया। अप्रैल २०१६ में ३१ वर्षीय एंबर रेन की मौत कोकीन के अत्यधिक सेवन से हुई। वर्ष २०१८ में २३ वर्षीय ओलिविया लुआ की मृत्यु मेथामफेटामिन ओवरडोज से हुई। जून २०२५ में २८ वर्षीय काइली पेज की मौत भी नशीले पदार्थों के दुर्घटनावश ओवरडोज से जुड़ी बताई गई। वर्ष २०१७ के अंतिम महीनों से २०१८ की शुरुआत के बीच कुछ ही सप्ताह में कई एडल्ट कलाकारों की मौत ने पूरे उद्योग को झकझोर कर रख दिया था। अगस्त एम्स, ओलिविया नोवा, यूरी लव, शायला स्टाइल्ज और ओलिविया लुआ जैसे नाम उस दौर में चर्चा में आए। इसके बाद अवसाद, चिंता, साइबर उत्पीड़न, आर्थिक अस्थिरता और सामाजिक अलगाव जैसे मुद्दों पर बहस तेज हुई।
स्वास्थ्य संबंधी अध्ययनों और कलाकारों के बयानों में नशे के सेवन, शारीरिक चोट, मानसिक बीमारी और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों का उल्लेख मिलता है। कुछ पूर्व पुरुष कलाकारों ने लंबे शूट के दौरान प्रदर्शन बनाए रखने के लिए दवाओं के अत्यधिक इस्तेमाल का दावा भी किया है। हालांकि, इन्हें पूरे उद्योग की सामान्य और प्रमाणित प्रथा नहीं माना जा सकता। यह भी स्पष्ट है कि हर मौत को शूटिंग या प्रदर्शन के लिए लिए गए ड्रग्स से सीधे जोड़ने का प्रमाण मौजूद नहीं है। फिर भी लगातार सामने आते मामले चेतावनी देते हैं कि कलाकारों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, मानसिक परामर्श, नशामुक्ति सहायता और सुरक्षित कार्यस्थल की व्यवस्था अब विकल्प नहीं, आवश्यकता है। वैâमरे की चमक के पीछे छिपी इस कीमत को नजरअंदाज करना कई और जिंदगियों पर भारी पड़ सकता है।
ग्लैमर से गम तक, ड्रग्स के घातक जाल में फंसे
-२०१६ में एंबर रेन की मौत कोकीन के अत्याधिक सेवन से हुई थी
-२०२४ में जेस्सी जेन घर पर मृत मिली थी
-२०२५ में काइली पेज नशीले पदार्थों के ओवरडोज से हुई थी

अन्य समाचार

महंगाई