मुख्यपृष्ठग्लैमरफिर प्यार हो गया?

फिर प्यार हो गया?

-वायरल वीडियो में तमन्ना और विजय हाथों में हाथ डाले बाहर निकलते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाने वाले दोनों सितारों को हाल ही में एक कैफे के बाहर साथ देखा गया। वायरल वीडियो में तमन्ना और विजय हाथों में हाथ डाले बाहर निकलते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने पैपराजी को कोई खास पोज नहीं दिया, लेकिन मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए। बस फिर क्या था, फैंस ने तुरंत सवाल दागना शुरू कर दिया, `क्या पैचअप हो गया?’ और `क्या प्यार फिर लौट आया?’

अन्य समाचार