डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष: आत्मविश्वास के साथ कार्य को प्रारंभ करें। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ: कार्यक्षेत्र में विकास का मार्ग दिखाई दे रहा है। नए मित्रों की संगति अच्छी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मिथुन: यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी वाणी पर अंकुश लगाएं। कर्क: धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बनेगी। वरिष्ठजनों का साथ मिलेगा। समाज में उत्साह बना रहेगा। सिंह: व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश लगाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। मन की एकाग्रता बनाकर काम करें। कन्या: व्यापार के लिए समय अनकूल है। नौकरी के लिए प्रयत्न कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। तुला: परिश्रम का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। दुष्ट मित्रों की संगति से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में परिवर्तन दिख रहा है। वृश्चिक: प्रेम-संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ में यात्रा का योग बन रहा है। नये ऊर्जा के साथ में कार्य करें। धनु: यदि आप मकान की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। अपने आत्मबल को मजबूत बनाकर कार्य करें। मकर: पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेकर नए कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। कुंभ: आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। विदेश यात्रा का संकेत दिख रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। मीन: आज का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। करियर में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
