अमिताभ श्रीवास्तव
-हर खिलाड़ी मैसी को गोल करने के अवसर बनाकर दे रहा है, ताकि अपने आखिरी विश्वकप को मैसी यादगार बना सकें।
-वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम, विशेषकर सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसक और समर्थक हैं।
आस्ट्रीया के खिलाफ दो गोल मारकर लियोनल मैसी वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा गोल मारने वाले पहले खिलाड़ी ही नहीं बने, बल्कि फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। मैसी के रिकॉर्ड में १८ गोल हैं। अभी विश्वकप के कई मैच हैं, ये संख्या और आगे जाएगी। फिर भी उनके पीछे-पीछे १६ गोल बनाकर प्रâांस के मेबाप्पे आ रहे हैं। ३९ साल के मैसी इस मैच में भी हैट्रिक बना लेते यदि पेनल्टी किक मिस नहीं करते तो। बहरहाल, उनकी टीम भी केवल उनके लिए खेल रही है। हर खिलाड़ी मैसी को गोल करने के अवसर बनाकर दे रहा है, ताकि अपने आखिरी विश्वकप को मैसी यादगार बना सकें। इन सब के बीच जब मैसी ने कहा कि वो थक गए हैं तो पूरी दुनिया चौंक गई। ये सच भी है कि तीन दशकों से जो लगातार खेलता आ रहा है। लगातार एक जैसा प्रदर्शन करता आ रहा है, वह अब इस उम्र में नहीं थकेगा तो क्या होगा। मैच के बाद मैसी से उनके प्रदर्शन के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अच्छा लगता है कि वो आज भी फिट हैं। मगर मैं अब थक गया हूं। मैं फुटबॉल का पूरा मजा ले रहा हूं और इसमें मेरे साथी खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान है। मैसी ने कहा ‘वो नहीं जानते आगे क्या होगा, मगर वो अपना बेस्ट देंगे।’ जो भी हो पर मैसी वाकई अब थक चुके हैं। ९० मिनिट के इस खेल में पूरे समय मैदान पर रहना, दौड़ना और गोल करना इस उम्र के किसी भी खिलाड़ी के लिए कठिन होता है। शायद इसीलिए मैसी को जादूगर कहते हैं।
हॉट विद फीफा
वैसे तो पुर्तगाल के रोनाल्डो ने अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ी है मगर उसकी प्रशंसको में ‘गेटिंग हॉट विद फीफा वर्ल्ड कप २०२६’ अभियान में भाग लेते हुए, नोंग थी हैंग ने जरूर ऐसी छाप छोड़ी है कि मशहूर हो गई है। जी हां, वीटीवी के ‘हॉट विद फीफा वर्ल्ड कप २०२६’ कार्यक्रम में ४८ राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले ४८ लड़के-लड़कियों के बीच नज़र आने वाली नोंग थी हैंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा। वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम, विशेषकर सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसक और समर्थक हैं। टेलीविजन पर अपनी उपस्थिति के दौरान नोंग थी हैंग को उनके आकर्षक चेहरे और मनमोहक कद-काठी के लिए खूब प्रशंसा मिली। ताई समुदाय की यह लड़की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में पहले भी भाग ले चुकी है। इससे पहले वह मिस आओ दाई वियतनाम २०२४ प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता रह चुकी हैं और तुयेन क्वांग ब्यूटी पेजेंट २०२२ में शीर्ष १० फाइनलिस्ट में शामिल थीं। हाल ही में तुयेन क्वांग प्रांत की इस खूबसूरत हसीना ने ‘द फेस वियतनाम २०२६’ में अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान आकर्षित किया। ७ जून को हनोई में आयोजित ऑडिशन राउंड में पारंपरिक पोशाक में उनका पहनावा सबका दिल जीत लिया। जजों ने उन्हें मॉडल बनने की अपार क्षमता वाली शख्सियत के रूप में देखा।
