योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली
प्रगति मार्ग, न्यू कोंडली मार्केट और मयूर विहार फेज-III में एमडब्ल्यूए टीम, स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। गश्त में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमरीक राज और टीआई कल्याणपुरी बिनय सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
मौके पर ही ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके व्यावहारिक समाधानों पर विचार किया गया। इलाके में ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता और सहयोगात्मक भूमिका की भी सराहना की गई।
इलाके के एमडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की चिंताओं को दूर करने और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता तथा जमीनी स्तर पर उसकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि ट्रैफिक पुलिस अपने दायित्वों के प्रति गंभीर है।
