मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिगायत्री परिवार दिवा ने धूमधाम से मनाई गायत्री जयंती

गायत्री परिवार दिवा ने धूमधाम से मनाई गायत्री जयंती

सामना संवाददाता / ठाणे

अखिल विश्व गायत्री परिवार, दिवा शाखा द्वारा साबे गांव स्थित कियारा हाइट के 301 गायत्री प्रज्ञा केंद्र में गायत्री जयंती बड़े ही धार्मिक वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। गायत्री जयंती को सनातन धर्म में ज्ञान, प्रकाश और आध्यात्मिक चेतना के प्राकट्य का सबसे पवित्र दिवस माना जाता है।
गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 24 साधकों द्वारा 24,000 गायत्री लघु अनुष्ठान दीप यज्ञ के साथ संपन्न कराया गया। अनुष्ठान में भाग लेने के लिए रूनवाल गार्डन, डोंबिवली, कलवा और दिवा के साधक उपस्थित रहे।
दिवा शाखा के प्रमुख नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गायत्री मंत्र मनुष्य की आत्मा के शोधन, प्रज्ञा के जागरण और समग्र मानव जाति के कल्याण का सरल उपाय है।
इस कार्यक्रम को विधिवत संपन्न कराने में साधक प्रताप जायसवाल, अनिल कुमार राही, सुजीत बेहरा, उमेश चंद्र मौर्य, राधेश्याम शर्मा, शिवम कुमार, सुशांत पेडणेकर, सौरभ श्रीवास्तव तथा महिला साधक दीप्ति बेहरा, शीला विश्वकर्मा, शीला राज, किरण देवी सहित अनेक साधकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य समाचार