मुख्यपृष्ठनए समाचारमां गंगा में प्रवाहित हुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव स्व. सूरज हेगड़े...

मां गंगा में प्रवाहित हुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव स्व. सूरज हेगड़े का अस्थि कलश…कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उमेश गुप्ता / वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कर्नाटक सरकार में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय सूरज हेगड़े के आकस्मिक निधन के बाद पूरे कांग्रेस परिवार में शोक का माहौल है। उनके निधन को कांग्रेस संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उनके परिजन स्व. सूरज हेगड़े का अस्थि कलश लेकर काशी पहुंचे, जहां सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के बीच मां गंगा की पावन गोद में उनका अस्थि विसर्जन किया गया।
अस्थि विसर्जन के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने स्व. सूरज हेगड़े को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। पूरे वातावरण में श्रद्धा, भावुकता और शोक का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय सूरज हेगड़े की आत्मा की शांति एवं सद्गति की कामना की और उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।
इस भावभीनी मौके पर उनके परिजनों के साथ ही महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, रोहित दुबे, किशन यादव, विनीत चौबे, परवेज ख़ान, अनुभव राय, रामजी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

अन्य समाचार