– मकान में अकेले रहते थे, पुलिस ने सीढ़ी की मदद से शव बाहर निकाला
राजेश सरकार / प्रयागराज
पत्नी से अलग एकाकी जीवन जी रहे 70 वर्षीय वृद्ध की सड़ी हुई लाश उनके महेवा स्थित मकान में मिली। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना नैनी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीढ़ी के सहारे घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर की स्थिति को देखा। इसके बाद तत्काल फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने मृतक के घरवालों के सामने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का अनुमान है कि बुजुर्ग मकान में अकेले रहता था। पहली नजर में वृद्ध की गिरने से मौत का अनुमान है। जानकारी शनिवार की सुबह हुई तो लाश को सीढी लगाकर बंद मकान से निकाला गया। महेवा के रहने वाले महमूद अली (70)
पुत्र स्व. मोहम्मद ईशा अपने मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी से उनका विवाद चल रहा था। पत्नी अलग रहती थी। उनकी कोई संतान नहीं है। अन्य भाई अलग रहते थे। पास-पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि वह घर में अकेले ही रहते थे।
पिछले कुछ दिनों से वह बाहर नहीं निकले थे। एक हफ्ते पहले ही उन्हें देखा गया था। लोगों ने बताया कि वह आज पड़ोस के लोगों को गाली-गलौज भी करते थे। इस वजह से उनके पास कोई नहीं जाता था। शनिवार को सुबह दुर्गंध आने के बाद जब शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के सामने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि को मोहर्रम का महीना चल रहा था। इमामबाड़े पर रोज अगरबत्ती और लोहबान जलाया जाता था। जिसके कारण दुर्गंध नहीं पता चल रही थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के मुताबिक शव चार दिन पुराना लग रहा है। पूरी तरह से सड़ चुकी है। शरीर से पानी के साथ खून भी निकला हुआ था। काफी देर तक जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए गए हैं।
