मुख्यपृष्ठसमाचारबेखौफ बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से सरेराह मोबाइल छीना, जांच...

बेखौफ बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से सरेराह मोबाइल छीना, जांच में जुटी पुलिस

राजेश सरकार / प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नैनी थाना क्षेत्र के मानस नगर मोहल्ले में रविवार शाम बाइक सवार अज्ञात उचक्कों ने भाजपा कार्यकर्ता धर्मराज पटेल की पत्नी अंबिका पटेल से सरेराह मोबाइल फोन छीन लिया और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इस दुस्साहसिक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता अंबिका पटेल ने तत्काल मामले की सूचना नैनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि मोबाइल लोकेशन के जरिए बदमाशों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार

शराफत