मुख्यपृष्ठसमाचारगृहमंत्री राम मंदिर क्यों नहीं गए?

गृहमंत्री राम मंदिर क्यों नहीं गए?

४२ से ज्यादा बार राम के नाम पर वोट मांगनेवाले

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने अमित शाह से पूछा सवाल

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

`आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी पर भगवान राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्प्रâेंस में केजरीवाल ने सवाल किया कि राम मंदिर में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा हुए ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन अमित शाह अब तक एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं गए?
केजरीवाल ने दावा किया कि अमित शाह अपने भाषणों और चुनावी सभाओं में दर्जनों बार राम मंदिर का जिक्र करते हैं और वोट भी मांगते हैं, लेकिन भगवान राम के प्रति उनकी आस्था दिखाई नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए भगवान राम केवल राजनीतिक लाभ और सत्ता हासिल करने का माध्यम बन गए हैं। राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस घटना से करोड़ों सनातनी आहत हैं। उन्होंने एलान किया कि सरकार बनने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को १५ दिन का समय दिया गया है और जांच पूरी होने के बाद किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 केजरीवाल ने शाह से पूछे ये ५ सवाल
 राम मंदिर क्यों नहीं गए?
 क्या भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता?
 क्या राम मंदिर जाने का मन नहीं करता?
 क्या आपको राम की जरूरत है?
 क्या आप राम जी को भगवान मानते हैं?

श्रीराम और संविधान दोनों को दगा दे रही बीजेपी!
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि मर्यादा का पहला नाम श्रीराम है और दूसरा नाम संविधान, लेकिन बीजेपी दोनों को दगा दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वहां पर सीसीटीवी वैâमरा बंद कर दिया जाए तो सोना-चांदी आदि सब चढ़ावा वापस आ जाएगा।

अन्य समाचार