मुख्यपृष्ठटॉप समाचारसीएम फडणवीस के गृह जिले में सनसनी ... ३ लोगों को जिंदा...

सीएम फडणवीस के गृह जिले में सनसनी … ३ लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश! …आरोपी गिरफ्तार, तीनों अस्पताल में भर्ती

 

सुनील ओसवाल / मुंबई
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक गढ़ नागपुर में सोमवार को हुई एक घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। जिले के धापेवाड़ा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार और घर में काम करने आई दो युवतियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते तीनों को बचा लिया गया। वे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस के अनुसार, सावनेर थाना क्षेत्र के धापेवाड़ा गांव में पुराने विवाद के चलते आरोपी राजू लक्ष्मण बरबड़ (४८) अपने रिश्तेदार धनराज देवनाथ चरवड़ के घर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी के बाद उसने कथित तौर पर धनराज और घर में मौजूद दो युवतियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया।
धनराज चरवड़ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह जिला है। ऐसे में इस घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष पहले से ही अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार की आलोचना करता रहा है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर बहस और तेज होने की संभावना है।

अन्य समाचार