मुख्यपृष्ठसमाचारअधिवेशन काल में भी डांस बार गुलजार

अधिवेशन काल में भी डांस बार गुलजार

-मीरा-भायंदर में खुलेआम उड़ रही हैं कानून की धज्जियां

सुरेश गोलानी / भायंदर

अक्सर देखा गया है कि राज्य के अधिवेशन काल के दौरान ऑर्वेâस्ट्रा की आड़ में देर रात तक चलनेवाले डांस बारों के संचालक लड़कियों की संख्या पर नियंत्रण जैसे नियमों का पालन करने के साथ समय पर अपने प्रतिष्ठान बंद कर देते थे। लेकिन मीरा-भायंदर में कुछ बार संचालकों को अब अधिवेशन चल रहा है या नहीं, इससे शायद कोई फर्क नहीं पड़ता।
ज्ञात हो कि लगभग तीन सप्ताह तक चलनेवाला महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र २२ जून से शुरू होकर १० जुलाई तक चलेगा। इसी बीच मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त (जोन-१) राहुल चव्हाण के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने २९ जून की देर रात काशीमीरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड स्थित होटल सैटेलाइट नामक बार पर छापा मारा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान छह लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा पुलिस ने बार के प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। नागरिकों का आरोप है कि शहर के कई रिहायशी इलाकों में देर रात तक चलनेवाले बार, पब और हुक्का पार्लरों के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य समाचार