कहते हैं कि आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कुछ बोलना तो दूर, किसी के अच्छे काम पर ‘लाइक’ या ‘सपोर्ट’ का बटन दबाना भी अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा हो गया है। बॉलीवुड के सितारे भी आजकल इसी कशमकश से गुजर रहे हैं, अब समर्थन करना भी मुसीबत बन गया है! ताजा मामला एजुकेशनलिस्ट एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके इस आंदोलन को २० दिन हो चुके हैं। अब जब मामला इतना गंभीर हो, तो बॉलीवुड वैâसे पीछे रहता? आमिर खान के भांजे इमरान खान और ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने खुलेआम सोनम वांगचुक का समर्थन कर दिया। लेकिन जैसे ही इन सितारों ने सपोर्ट दिखाया, वैसे ही ट्रोलर्स अपनी पूरी ‘टूलकिट’ लेकर एक्टिव हो गए। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि भाई, तुम लोग फिल्मों पर ध्यान दो या फिर ज्ञान मत बांटो! इसी बीच अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सोनाक्षी सिन्हा को तो एक अलग ही मोर्चे पर सफाई देनी पड़ गई। ट्रोलिंग और कड़वाहट से तंग आकर शॉटगन की बेटी को साफ शब्दों में कहना पड़ा, ‘मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं!’ दरअसल, आजकल किसी भी सामाजिक या राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखना या किसी का समर्थन करना सीधे देशभक्ति के तराजू में तौल दिया जाता है।
अगर राय जनता या ट्रोलर्स के एक खास धड़े को पसंद नहीं आई, तो सीधे ‘एंटी-नेशनल’ का टैग जेब में थमा दिया जाता है। कुल मिलाकर, आजकल के दौर में बॉलीवुड सितारों के लिए एक नया नियम लागू होता दिख रहा है, ‘चुप रहो तो घमंडी, बोलो तो एंटी-नेशनल और किसी का समर्थन कर दो तो आफत!’ बेचारे एक्टर्स भी सोच रहे होंगे कि इससे अच्छा तो स्क्रिप्ट याद करना ही आसान था!
