अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश के नालंदा जिले में आज शाम को दर्दनाक घटना घटी है। आज रविवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात से एक किशोर सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के नूरसराय, हिलसा और थरथरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र विसम्बर बिगहा गांव की है। जहां खेत में धान रोपनी के समय खेत में बिछड़ा पहुंचा रहे किशोर पर वज्रपात से उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान सुबोध यादव के दस वर्षीय पुत्र पवन कुमार के तौर पर हुई है। वहीं दूसरी घटना थरथरी थाना चिंतामनचक गांव की है। जहां खेत में काम कर रहे किसान वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक अरविंद प्रसाद के पैंतिस वर्षीय पुत्र ललित कुमार के तौर पर हुई है, जबकि तीसरी घटना हिलसा थाना क्षेत्र कृष्णा बिगहा गांव की है. शाम में खेत की जुताई के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। जहां मृतक की पहचान भुवनेश्वर प्रसाद के चौबीस वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के तौर पर हुई है। इन सभी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना से गांव परिवार में चीख-पुकार मच गई, जिससे पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। यानी आज रविवार का दिन नालंदा के लिए मनहूस दिन साबित हुई है।
