मुख्यपृष्ठनए समाचार`सीजेपी के आंदोलन को ताकत देने के लिए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का...

`सीजेपी के आंदोलन को ताकत देने के लिए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का आभार’

सामना संवाददाता / मुंबई

नीट पेपर लीक मामले में केंंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का आंदोलन रविवार को संसद मार्च के साथ उग्र हो गया। देशभर से हजारों प्रदर्शनकारी दिल्ली पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने धारा १६३ लागू होने का हवाला देते हुए संसद मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के आदेश की अनदेखी करते हुए संसद की ओर कूच किया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
आंदोलन के बीच शिवसेना सांसद संजय राऊत का बयान भी चर्चा का विषय बन गया। राऊत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस आंदोलन को मजबूती मिलने का श्रेय भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को दिया और उनका आभार व्यक्त किया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।
बता दें कि कॉक्रोच जनता पार्टी पिछले ३० दिनों से दिल्ली में लगातार प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। इस आंदोलन को उस समय और गति मिली, जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने समर्थन देते हुए अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया। हालांकि, संसद मार्च से पहले पुलिस ने वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से अस्पताल पहुंचा दिया, जिसके बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया।

अन्य समाचार