मुख्यपृष्ठस्तंभपुतिन प्रेमिका का नग्न ब्लॉगर पर निशाना

पुतिन प्रेमिका का नग्न ब्लॉगर पर निशाना

-सीमा श्रीवास्तव

मास्को में नग्न अवस्था में घूमने वाली एक सनकी इन्फ्लुएंसर को पुतिन की कथित पूर्व प्रेमिका ने भ्रष्ट और घटिया ब्लॉगर कहकर लताड़ा है। सड़क पर नग्न होकर घूमने वाली २२ वर्षीय अनास्तासिया ब्रागिना ने दावा किया कि इस हरकत ने उसकी आत्मा के उद्देश्य को पूरा किया, लेकिन ४१ वर्षीय एकातेरिना मिजुलिना ने उन पर बच्चों को पोर्नोग्राफी पैâलाने का आरोप लगाया। चौंकाने वाले फुटेज में पूर्व रियलिटी टीवी प्रतियोगी ब्रागिना को दुकानों में केवल एक पतली चेन का हार पहने हुए घूमते हुए दिखाया गया है। इस विवादित लाइव स्ट्रीम को अब तक २१ मिलियन बार देखा जा चुका है। २२ वर्षीय युवती ने कहा: ‘ब्रह्मांड मेरी आत्मा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मुझे इस परोपकारी, रचनात्मक मार्ग पर मार्गदर्शन कर रहा है, ताकि मैं सभी सीमाओं से मुक्त हो सकूं।’ लेकिन व्लादिमीर पुतिन की इंटरनेट निगरानी संस्था की एक उच्च पदस्थ अधिकारी एकातेरिना मिजुलिना का कहना है कि वह उसे १२ साल के लिए जेल में बंद देखना चाहती हैं। दो साल पहले ऐसी अपुष्ट अफवाहें थीं कि ४१ वर्षीय मिजुलिना और पुतिन प्रेमी थे। लिहाजा, मिजुलीना को पुतिन की प्रेमिका के रूप में ही अधिक जाना जाता है मगर ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों के बीच कोई संबंध है। अब वो एक बार फिर इस ब्लॉगर की आलोचना करने के कारण सुर्खियों में है।
शकीरा का बदला
दरअसल, यह वह अलगाव था जिसने शोबिज जगत को चौंका दिया था। जी हां, जब शकीरा को अपने साथी फुटबॉलर जेरार्ड पीके से २०२२ में धोखा मिला। अपने दो बच्चो के साथ वो इस फुटबॉलर से अलग हो गई मगर इस बेवफाई को भूली नहीं। उसने पिछले कुछ वर्षों में गायकी में शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप फाइनल में अपनी गायिकी के असाधारण प्रदर्शन ने उसे पूरी दुनिया में एक नए अंदाज में मशहूर कर दिया। अपने प्रेमी के धोखे का यह एक मौन बदला है। इस आकर्षक गायिका ने न केवल अपने पूर्व बार्सिलोना सेंटर-बैक पार्टनर से नाता तोड़ा बल्कि आगे बढ़कर खूब मुनाफा भी कमाया। शकीरा ने विश्वासघात को अपनी कहानी का आधार बनाने के बजाय, इसे अपनी प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल किया है।’ हिप्स डोंट लाई एल्बम के दो दशक बाद, वह नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली कोलंबियाई कलाकार हैं, जिन्होंने दुनियाभर में ७५ मिलियन से अधिक एल्बम बेचे हैं। शकीरा ने मैडोना, जस्टिन बीबर और बीटीएस के साथ मिलकर स्पेन और अर्जेंटीना के बीच चल रहे विश्व कप के हाफ टर्म शो में मुख्य प्रस्तुति दी थी। इस परफॉर्मेंस में उन्होंने अपने ट्रेडमार्क, सबका ध्यान खींचने वाले गुलाबी और पीले रंग की ड्रेस में डांस किया और ट्वर्किंग के अलावा, यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला भी था। शकीरा के नाम अब इतिहास में सबसे अधिक बार विश्व कप फाइनल में प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड है, उन्होंने कुल चार बार (२००६, २०१०, २०१४ और २०२६ में) फाइनल में प्रस्तुति दी है।

अन्य समाचार

लोकतंत्र

बेटियां