मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्धव ठाकरे नहीं मनाएंगे जन्मदिन!

उद्धव ठाकरे नहीं मनाएंगे जन्मदिन!

सामना संवाददाता / मुंबई

दिल्ली में छात्रों पर हुए अमानवीय लाठीचार्ज के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस बार २७ जुलाई सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी भी तरह के होर्डिंग, बैनर या शुभकामना संदेश न लगाए जाएं।
उद्धव ठाकरे ने छात्रों की वेदना को लेकर कहा कि ऐसे वातावरण में कोई भी उत्सव नहीं मनाया जा सकता। मेरे जन्मदिन पर कोई भी होर्डिंग या बैनर न लगाएं। आज देश के सामने जो परिस्थितियां हैं, उनमें सभी को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। ‘एक देश, एक भावना’ यही हम सभी का मंत्र होना चाहिए। उद्धव ठाकरे मंगलवार को ही दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे और वहां आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की थी। उन्होंने पुलिस के कथित लाठीचार्ज की कार्रवाई में घायल हुए छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

अन्य समाचार