लोकतंत्र

लोकतंत्र को लाना होगा।
अपना देश बचाना होगा।।
सारी दिक्कत दूर भगाकर।
शिक्षित देश बनाना होगा।।
समझ सके जो नैतिकता को।
उस पर प्यार लुटाना होगा।।
प्यारा-प्यारा सही तिरंगा।
भारत में फहराना होगा।।
मानवता के प्रहरी जैसा।
जननायक अब लाना होगा।।
सही राह पर, सही दिशा में।
हंसते-गाते जाना होगा।।
इस दलदल-कीचड़ से हमको।
जल्दी बाहर आना होगा।।
यथाशीघ्र भारत माता का।
सारा कर्ज चुकाना होगा।।
मानवता हो धर्म हमारा।
बाकी धर्म हटाना होगा।।
धर्म केंद्र पर मानवता का।
विद्यालय खुलवाना होगा।।
जितने हैं आदर्श हमारे।
उनका पाठ पढ़ाना होगा।।
बच्चों को आदर्श पिलाकर।
भारत नया बनाना होगा।।

-अन्वेषी

अन्य समाचार

बेटियां