रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
नालासोपारा पश्चिम स्थित इस्कॉन मंदिर में 22 जुलाई से श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस्कॉन मंदिर के एच जी श्री मधु मंगल दास ने बताया कि मंदिर स्थापना के 25 वें वर्ष के निमित्त इस भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाली इस भागवत कथा को जूहू इस्कॉन मंदिर के पूज्य श्री रघुनाथ दास प्रभू जी सुना रहे हैं। नालासोपारा स्टेशन पश्चिम के पास स्थित सत्यम शिवम शापिंग सेंटर के टेरेस पर आयोजित यह भागवत कथा 28 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इस भागवत कथा को सुनने के लिए यहां भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहें हैं। कथा के समापन पर प्रतिदिन महाभंडारे का आयोजन किया जाता है। जहां प्रसाद पाकर भक्त अपने आप को धन्य मानते हैं ।
