-सीमा श्रीवास्तव
अब ये कोई बता सकता है तो बताए कि खूबसूरत प्रिंसेस ने तीर चलाया है तो वो किसे लगा? जी हां, राजकुमारी आंद्रे ने एक अनाम प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधा है, जिसे उसने कॉपी वैâट कहा है। टीवी की चहेती हस्ती, १९ वर्षीय प्रिंसेस ने टिकटॉक पर अपनी एक प्रतिद्वंदी पर तंज कसते हुए लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह किसका जिक्र कर रही हैं। प्रिंसेस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बैठी हुई वैâमरे की ओर देख रही हैं, अपना सिर हिला रही हैं और अपनी उंगली अपने होंठ के किनारे पर रखे हुए हैं, फिर अपनी हथेली को प्रश्नवाचक मुद्रा में ऊपर उठाती हैं। वीडियो के साथ बजने वाली ऑडियो, द कार्दशियन रियलिटी टीवी सीरीज की ऑडियो थी। जिसमें किम कार्दशियन कहती हैं, `मैंने इटली में शादी की, क्या मैं यह कह रही हूं कि तुमने इटली में शादी करके मेरी नकल की?’ यह बात सीरीज के एक वायरल पल से ली गई है, जो उनकी बहन कर्टनी की इटली में हुई शादी के बाद सामने आया था। प्रिंसेस ने वैâप्शन में लिखा, `जब छोटी नन्ही नकलची ने फिर से हरकत की तो अब मुझे उसके लिए नकल करने के लिए कोई और चीज सोचनी पड़ेगी।’ तो बताइये प्रिंसेस आंद्रे ने किस पर निशाना साधा है? हालांकि लोगों को समझते देर नहीं लगी कि आंद्रे क्या कहना चाह रही हैं। प्रिंसेस गायक पीटर आंद्रे और मॉडल केटी प्राइस की बेटी है।
उसने शो के पब को ही खरीद लिया
हार्टबीट की अभिनेत्री ट्रिशिया पेनरोस ने शो के प्रतिष्ठित पब को खरीदकर शो का एक हिस्सा हमेशा के लिए अपने पास रख लिया है। ट्रिशिया को हार्टबीट के एडेंसफील्ड आर्म्स में १८ वर्षों तक बारमेड जीना वार्ड के रूप में काम करने के लिए सबसे अच्छी तरह से जाना जाता है और अब उन्होंने वास्तविक जीवन के बार, द गोथलैंड होटल को खरीद लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, `मेरे पास आपको बताने के लिए कुछ रोमांचक खबरें हैं।’ `मैं अब दो स्थानीय व्यापारियों के साथ गोथलैंड होटल की गर्वित मालकिन हूं, जिसे एडेंसफील्ड आर्म्स के नाम से जाना जाता है, जहां मैंने १८ वर्षों तक जीना वार्ड की भूमिका निभाई थी।’ ट्रिशिया ने आगे कहा, ‘जीना घर जा रही है!! वाह!! मैं एक यूट्यूब चैनल बनाऊंगी ताकि आपको पता चल सके कि कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे, आदि।’ यह प्रसिद्ध पब नॉर्थ यॉर्कशायर में स्थित है और पहले ४१ वर्षों से अधिक समय तक एक ही परिवार द्वारा चलाया जाता था, जब तक कि इसे ट्रिशिया और उसके भागीदारों को बेच नहीं दिया गया। ५६ वर्षीय अभिनेत्री ने १९९३ से २०१० तक बारमेड की भूमिका निभाई , जिसके बाद उन्होंने चकाचौंध से दूरी बना ली। पब मालिक बनने से पहले, ट्रिशिया ने रेडियो विरल में रेडियो प्रस्तोता के रूप में काम किया और २०१३ में सेलेब्रिटी बिग ब्रदर में भाग लिया। टीवी में अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों की सूची के अलावा, ट्रिशिया का एक उभरता हुआ संगीत करियर भी था और उन्होंने २००० के दशक की शुरुआत में दो सिंगल रिलीज किए थे।
