-दीया ने सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए
-आपको कुछ कहने में ४७ दिन लग गए और अब जब आपने कहा है, तो आपने कुछ नहीं कहा। ऐसा कुछ नहीं, जो लाखों टूटे हुए दिलों को ठीक कर सके।’
नीट विवाद और छात्र प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्हें बयान में उन छात्रों और परिवारों के लिए अपेक्षित संवेदनशीलता नजर नहीं आई, जो इस पूरे विवाद से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि पीड़ित परिवारों, जान गंवाने वाले छात्रों और लंबे समय से संघर्ष कर रहे प्रदर्शनकारियों के लिए सहानुभूति के शब्द क्यों नहीं कहे गए। एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान में हुई देरी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ४७ दिन बाद आया जवाब भी लाखों परेशान लोगों के दर्द को कम नहीं कर पाया।
