अनिल मिश्र / पटना
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गया जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में खुशी जताई। उन्होंने इसे देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि यह लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन का परिणाम है।
खुशी व्यक्त करने वालों में गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना, प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, राहुल कुमार, ओंकार शक्ति, मदीना खातून, मोहम्मद नाशिम, अर्जुन गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शौकत नवाब, ताज उद्दीन, अनिल पासवान, शिवनाथ पासवान, सैफुल इस्लाम, खिजीर हयात सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि देश के सजग, साहसी और संघर्षशील नेता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर में छात्रों के महीनों से चल रहे आंदोलन को सदन से लेकर सड़क तक समर्थन दिया। उनका दावा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लगातार आंदोलन और छात्रों के संघर्ष के कारण ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आगे भी पार्टी देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा, “छात्र भारत का भविष्य हैं, जबकि मोदी भारत का अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता।”
