मुख्यपृष्ठखेलईशान किशन की तूफानी पारी!..भारत ने दी ९० रनों से मात... सीरीज...

ईशान किशन की तूफानी पारी!..भारत ने दी ९० रनों से मात… सीरीज पर २-० से कब्जा!

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-२० मुकाबले में जिम्बाब्वे को ९० रनों से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में २-० की अजेय बढ़त बना ली। बल्लेबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन और गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने हरारे में मेजबान टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए ८१ रनों की शानदार और आक्रामक पारी खेली। उनका बेहतरीन साथ तिलक वर्मा ने निभाया, जिन्होंने नाबाद ६० रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूती दी। दोनों की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने निर्धारित २० ओवर में २१९ रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। २२० रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम १२९ रन पर सिमट गई।

अन्य समाचार