-वांगचुक ने मेदांता भेजे जाने से पहले सफदरजंग में उत्पीड़न का लगाया आरोप
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से जुड़े एक वीडियो के सामने आने के बाद उन्होंने अस्पताल में अपने अनुभवों को लेकर सवाल उठाए हैं। वीडियो में वांगचुक सुरक्षाकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं और आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। वीडियो में वांगचुक कहते हैं, `आप मुझे परेशान कर रहे हैं, अगर तनाव के कारण मेरी मौत हो गई तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।’ वीडियो के एक अन्य हिस्से में वह कहते सुनाई देते हैं, `अगर गिरफ्तार करना है तो कर लीजिए, लेकिन मैं यहां से जा रहा हूं।’ हालांकि, सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया था, जब उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का लिखित आदेश नहीं मिला था। अस्पताल ने दावा किया कि आदेश मिलते ही वांगचुक को मेदांता अस्पताल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी।
