मुख्यपृष्ठनए समाचारआज शिवतीर्थ पर विजयी जल्लोष...युवाओं का उठेगा तूफान... उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे...

आज शिवतीर्थ पर विजयी जल्लोष…युवाओं का उठेगा तूफान… उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे रहेंगे उपस्थित

सामना संवाददाता / मुंबई

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली, मुंबई-महाराष्ट्र सहित पूरे देश में २६ दिनों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। युवाओं की बुलंद आवाज को न्याय मिला। इस जीत का बड़ा जश्न २६ जुलाई को दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान (शिवतीर्थ) पर मनाया जाएगा।
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की उपस्थिति में युवाओं की एकजुटता देखने को मिलेगी। यह कार्यक्रम सुबह १० बजे वीर सावरकर मार्ग स्थित शिवतीर्थ पर आयोजित होगा। नीट पेपर लीक के बाद लगभग २२ छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने का दावा किया गया है। इस विरोध आंदोलन का नेतृत्व शिक्षाविद एवं शोधकर्ता सोनम वांगचुक तथा कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने तथा महिलाओं के साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि उस दौरान सरकार मौन रही। इसी के विरोध में तथा सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।

अन्य समाचार