मुख्यपृष्ठनए समाचारमारुति सुजुकी ने की पावर-पैक्ड परफॉरमेंस के साथ New Brezza Turbo Boosterjet...

मारुति सुजुकी ने की पावर-पैक्ड परफॉरमेंस के साथ New Brezza Turbo Boosterjet लॉन्च

 सामना संवाददाता / मुंबई

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुज़ुकी) ने युवा भारत के लिए रोमांचक ड्राइविंग परफॉरमेंस देने वाली New Brezza Turbo Boosterjet को लॉन्च करने की घोषणा की है। आज के बहुआयामी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई New Brezza उनके जीवन के हर पहलू में मौजूद विभिन्न व्यक्तित्वों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। New Brezza Turbo Boosterjet को Spontaneous Play’ की सोच के साथ तैयार किया गया है। यह युवा ट्रेंडसेटर्स के लिए इंजीनियर किया गया है, जो जीवन के हर पहलू में मस्ती और निडरता की तलाश करते हैं। New Brezza टर्बो बूस्टरजेट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹ 7,39,900 है।
New Brezza, भरोसेमंद और बेहतर K15C डुअल जेट डुअल VVT इंजन और प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ भी उपलब्ध है। 14 लाख से ज़्यादा ग्राहकों के भरोसे को आगे बढ़ाते हुए, New Brezza K15C में नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ‘स्ट्रैटेजिक प्ले’ की अपनी पहचान के साथ New Brezza K15C अपने सेगमेंट में दबदबा बनाए रखती है और उन महत्वाकांक्षी प्रोफेशनल्स को आकर्षित करती है, जिनकी पसंद उनके लक्ष्यों और सपनों से जुड़ी होती है।
New Brezza के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स, श्री पार्थो बनर्जी ने कहा, “New Brezza एक ऐसी एसयूवी है जो वास्तव में युवा भारत की आकांक्षाओं के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। New Brezza Turbo Boosterjet के साथ हम ड्राइविंग के रोमांच का एक नया आयाम जोड़ रहे हैं जो युवा भारत की ऊर्जा और वाइब से पूरी तरह मेल खाता है।

अन्य समाचार