-ट्रंप ने बना डाली तबाही की योजना…अमेरिकी सेना को दिए बमबारी के आदेश
एजेंसी / नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े युद्ध का खतरा गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका जल्द ही ईरान के ऊर्जा और रणनीतिक ठिकानों पर नए सैन्य हमले कर सकता है। कहा जा रहा है कि अमेरिका ईरान पर वीकेंड पर ईरान पर कोई बड़ा हमला कर सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने अपनी सेना को ईरान पर बड़े हमले करने की मंजूरी दी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल मिलकर इस सप्ताह के अंत यानी रविवार को ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी बमबारी कर सकते हैं। इस मामले में ट्रंप ने दो टूक अंदाज में कहा कि अमेरिका ईरान पर इतना जोरदार हमला करेगा कि आखिरकार ईरान हार मानने पर मजबूर हो जाएगा। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अमेरिकी और इजरायली सेना ईरान की तेल रिफाइनरियों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकती है।
`पूरे इलाके में बरसेंगे बम’…अमेरिका की चेतावनी पर भड़का ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नए सिरे से हमलों की धमकी पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा है कि उसकी जमीन को अमेरिका या इजरायल ने निशाना बनाया तो फिर युद्ध सैन्य ठिकानों पर हमलों से आगे बढ़ जाएगा। ईरानी अधिकारी ने कहा है कि उनके ऊपर कोई भी हमला पूरे क्षेत्र को एक भीषण संघर्ष में धकेल देगा। ऐसे में ट्रंप ईरान पर हमले से बचें।
