मुख्यपृष्ठनए समाचारछात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन... अमित शाह को दिखाए काले...

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन… अमित शाह को दिखाए काले झंडे!.. ‘गो बैक तानाशाह’ के नारों से गूंजा शहर

सामना संवाददाता / मुंबई

केंंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को पुणे पहुंचने पर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में हाल ही में हुए छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में अमित शाह के पुणे दौरे को लेकर शिवसेना, युवासेना के कार्यकर्ताओं, कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
युवासेना और शिवसैनिकों का फूटा आक्रोश
अमित शाह के पुणे पहुंचने से पहले ही शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया। युवासेना के कार्यकर्ताओं और शिवसैनिकों ने उनके दौरे का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘गो बैक तानाशाह’ के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। छात्रों ने भी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा और छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन और उस पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भी प्रदर्शनकारियों में नाराजगी दिखाई दी। अमित शाह के पुणे दौरे को देखते हुए पुणे पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी थी।
आवाज दबाने का आरोप
विपक्ष ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया। अमित शाह के दौरे के दौरान पुणे में ‘गो बैक तानाशाह’ के नारों और विरोध प्रदर्शनों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। युवासेना, शिवसेना और छात्र कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि दिल्ली के छात्र आंदोलन का राजनीतिक असर महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है।

अन्य समाचार